ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार का सख्त कदम: भ्रष्ट अफसरों की पेंशन भी हो सकती है बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भ्रष्टाचार और शासकीय धन के दुरुपयोग के मामलों में अब और सख्त रुख अपनाया है। नए प्रावधानों और लोक सेवा आयोग के सुझावों के बाद यह साफ हो गया है कि गंभीर वित्तीय अनियमितताओं में शामिल अधिकारी-कर्मचारी अब रिटायरमेंट के बाद भी कार्रवाई से नहीं बच पाएंगे।

राज्य लोक सेवा आयोग ने सरकार को सुझाव दिया है कि जिन मामलों में शासकीय राशि के गबन या गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आती हैं, उनमें सेवानिवृत्ति के बाद भी जांच और दंडात्मक कार्रवाई जारी रखी जाए।

जांच लंबित रहने पर बच निकलते थे अधिकारी

आयोग ने चिंता जताई है कि कई मामलों में विभागीय जांच लंबित रहने के दौरान ही आरोपी अधिकारी रिटायर हो जाते हैं। इसके बाद तकनीकी कारणों से कई प्रकरण बंद हो जाते हैं, जिससे दोषी अधिकारी कार्रवाई से बच निकलते हैं।

आयोग के अनुसार, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1976 के कुछ प्रावधानों के चलते विभागीय जांच पूरी तरह आगे नहीं बढ़ पाती, जिससे भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण में बाधा आती है।

पेंशन रोकने और वसूली का अधिकार सरकार के पास

लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा नियमों के तहत राज्यपाल को गंभीर मामलों में दोषी अधिकारियों की पेंशन रोकने या वापस लेने का अधिकार प्राप्त है। इसके साथ ही सरकारी धन के नुकसान की भरपाई के लिए वसूली का प्रावधान भी मौजूद है।

इसके बावजूद कई विभाग इन नियमों का सही तरीके से पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे वित्तीय अनुशासन पर सवाल उठ रहे हैं।

सभी विभागों को सख्त निर्देश

इस मुद्दे को गंभीर मानते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि लोक आयोग के सुझावों का कड़ाई से पालन किया जाए और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में पेंशन नियमों के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सरकारी धन की होगी वसूली

आयोग ने नियम 8, 9 और 65 का हवाला देते हुए कहा है कि सरकार के पास दोषी अधिकारियों की पेंशन रोकने, वापस लेने और सरकारी नुकसान की वसूली करने का पूरा अधिकार है। यदि इन प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाता है, तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और प्रशासनिक जवाबदेही भी मजबूत होगी।

राज्य सरकार का यह कदम भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा संदेश माना जा रहा है, जिससे अधिकारियों में जवाबदेही और अनुशासन बढ़ने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button