ब्रेकिंग
Today का मौसम: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बरसेंगे मेघ, इन जिलों में भारी बारिश का खतरा, बाहर निकलने से... दिल्ली की घटना पर छत्तीसगढ़ में रोष, प्रमुख प्रेस क्लबों ने पत्रकार सुरक्षा को लेकर उठाई आवाज अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 01 किलो 146 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं बिक्... अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत...
छत्तीसगढ़

ऑनलाइन जुआ-सट्टा गिरोह पर छावनी पुलिस की कार्रवाई, मुख्य आरोपी चेतन चंदेल गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले के थाना छावनी क्षेत्र में ऑनलाइन माध्यम से अवैध रूप से जुआ-सट्टा संचालित करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी चेतन चंदेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस को 31 मई 2026 को सूचना मिली थी कि कैम्प-2 भिलाई स्थित कसाई नहर किनारे कुएं के पास कुछ लोग ऑनलाइन माध्यम से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना छावनी पुलिस ने मौके पर रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आतीश गौर और नियाज अहमद को पकड़ा गया। उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनका उपयोग ऑनलाइन सट्टा-जुआ संचालन में किया जा रहा था।

जांच के दौरान आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 112 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

पूछताछ और मेमोरेंडम कथन में आरोपियों ने चेतन चंदेल का नाम उजागर किया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार चेतन चंदेल का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में जुआ, सट्टा, मारपीट और छेड़छाड़ सहित करीब नौ मामलों में चालान किया जा चुका है। इसके अलावा वह जिला बालोद में बलवा के दो मामलों में भी संलिप्त रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस पूरी कार्रवाई में थाना छावनी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button