ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त

दुर्ग। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंकी रिजॉर्ट के पीछे संचालित जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी, ताश पत्ती, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, थाना पुलगांव को सूचना मिली थी कि गोकुलधाम स्थित मंकी रिजॉर्ट के पीछे कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 15 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹1.82 लाख नगद, 52 पत्ती ताश, 12 मोटरसाइकिल, 17 टच स्क्रीन मोबाइल और 2 कीपैड मोबाइल जब्त किए। जब्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग ₹4.34 लाख आंका गया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 530/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 एवं 4 के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से जुआ खेल रहे थे। पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी का नाम :

1. सोनू चौहान, उम्र 35 वर्ष, निवासी डिपरापारा, दुर्ग।
2. फिरोज खोखर, उम्र 40 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
3. शब्बीर खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।
4. मोहम्मद जावेद, उम्र 43 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।
5. मोहम्मद जुनैद, उम्र 36 वर्ष, निवासी तमेरपारा, दुर्ग।
6. पारस चंद्राकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी विवेकानंद नगर, बोरसी, दुर्ग।
7. अजीम अहमद, उम्र 42 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।
8. मोहम्मद जमील, उम्र 35 वर्ष, निवासी गंजपारा, दुर्ग।
9. एकांत साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।
10. जमील खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।
11. शिवा साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
12. मृत्युंजय चंद्राकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
13. साहिद, उम्र 33 वर्ष, निवासी लुचकीपारा, दुर्ग।
14. चंद्रपाल यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
15. प्रकाश देवांगन, उम्र 44 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. नगदी रकम – ₹1,82,000/-
2. 52 पत्ती ताश
3. 12 नग मोटरसाइकिल, अनुमानित कीमत ₹1,80,000/-
4. 17 नग विभिन्न कंपनी के टच स्क्रीन मोबाइल, अनुमानित कीमत ₹68,000/-
5. 02 नग कीपैड मोबाइल, अनुमानित कीमत ₹4,000/-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button