ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़बालोद

हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व

नई दिल्ली/बालोद। अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए भारतीय सेना के हवलदार भोजराम साहू को उनकी वीरता के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 8 जून 2026 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, एक ऑपरेशन के दौरान उग्रवादियों ने घात लगाकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी थी। इस दौरान हवलदार भोजराम साहू ने अपने जीवन की परवाह किए बिना आगे बढ़कर मोर्चा संभाला और नजदीकी दूरी से जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में उन्हें गोली भी लगी, लेकिन इसके बावजूद वे डटे रहे और उन्होंने ऑपरेशन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके इसी साहस, निर्णय क्षमता और कर्तव्यपरायणता को देखते हुए उन्हें देश के प्रतिष्ठित वीरता पुरस्कार शौर्य चक्र के लिए चुना गया है।

इस सम्मान की जानकारी अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला बालोद के जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक नंदकिशोर साहू तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र ने साझा की। उन्होंने बताया कि यह पूरे क्षेत्र और पूर्व सैनिक परिवारों के लिए गर्व का विषय है।

इस उपलब्धि पर पूर्व सैनिकों और सैनिक परिवारों ने हवलदार भोजराम साहू को अग्रिम बधाई दी है। साथ ही उनके गृह ग्राम वापसी पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित करने की भी योजना पर चर्चा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button