ब्रेकिंग
न OTP, न फोन कॉल… APK फाइल खोलते ही खाते से गायब हुए 4 लाख रुपये प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राजीव नगर में बने पीएम आवास के घरों में जले ‘आशीर्वाद के दीप’ लाभार... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे — सांसद... भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के देवता भगवान विश्वकर्मा, 30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित
छत्तीसगढ़रायपुर

मौसम विभाग का अनुमान: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में होगी झमाझम बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2 से 3 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश में प्रवेश करने की पूरी संभावना है। मानसून की आहट के साथ ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है और कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम में आए बदलाव के कारण प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई। प्रदेश में राजनांदगांव सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रह सकता है। विशेष रूप से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिणी छत्तीसगढ़ के रास्ते मानसून के प्रवेश के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बन रही हैं।

राजधानी रायपुर में भी अगले 24 घंटों के दौरान मौसम बदला-बदला रहेगा। आसमान में बादलों की मौजूदगी के साथ कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिणी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का मानना है कि मानसून के आगमन के साथ आने वाले दिनों में प्रदेशभर में मौसम और अधिक सक्रिय हो सकता है तथा लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button