ब्रेकिंग
कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत वरिष्ठ अधिवक्ता रामकली यादव के पति स्वर्गीय मोहन लाल यादव के श्रद्धांजलि समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि... छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत महापौर अलका बाघमार ने तीन वार्डों में करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, रायपुर में बीएड छात्रा की हत्या: लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर ली जान, आरोपी गिरफ्तार लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे 13 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, 10 लाख ... ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया प्रदेश का मान : भाजयुमो नामचीन "बलिया ढाबा" के संचालक संजय ओझा ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, शव बरामद
छत्तीसगढ़दुर्ग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव

दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को खालसा पब्लिक स्कूल, दुर्ग में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों, स्काउट-गाइड सदस्यों, शिक्षकों एवं नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली और विभिन्न स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।

उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन भी शांत और सकारात्मक बना रहता है। उन्होंने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में स्वस्थ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। योग के माध्यम से हम एक स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने सभी से योग को जन-आंदोलन बनाने और इसके लाभों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में कलेक्टर, जिला संगठन आयुक्त बालक दास राऊत, स्काउटर-गाइडर अनिल कुमार साहू, नीता त्रिपाठी, शास्त्री जी, श्रीकांत रज्जक, निकिता कश्यप, ए. अमृत राव सोनी, महावीर जैन स्कूल प्रभारी, विभिन्न विद्यालयों के स्काउट-गाइड सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दुर्ग पब्लिक स्कूल, शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button