ब्रेकिंग
लगातार आपराधिक गतिविधियों पर जिलाबदर कार्रवाई, मनीष माण्डले को एक वर्ष के लिए दुर्ग सहित 07 जिलों की... डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुए डॉ. संजय तिवारी, बधाई देने वालों का लगा तांता… बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पर्चियां और नकदी जब्त जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू CG Weather Alert: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर म... महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के घने जंगल में हाई प्रोफाइल जुआ 31 जुआरी दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से : नक... जुनवानी खमरिया पीएम आवास कॉलोनी में दुर्ग पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्त... जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू दुर्ग शहर एवं राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से बढ़ रही दुर्घटनाएं, निगम आयुक्...
छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से ग्राम बोड़ालाता में बहाल हुई बिजली व्यवस्था

खराब ट्रांसफार्मर बदला गया, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के विकासखंड कुनकुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत दाराखरिका के आश्रित ग्राम बोड़ालाता में लंबे समय से बाधित विद्युत आपूर्ति को पुनः बहाल कर ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दाराखरिका के सरपंच ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर बताया था कि ग्राम बोड़ालाता में स्थापित ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही यह क्षेत्र हाथी प्रभावित होने के कारण अंधेरे में जंगली हाथियों की गतिविधियों तथा विषैले जीव-जंतुओं से खतरा बढ़ने की आशंका भी बनी हुई थी। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने तत्काल संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश प्राप्त होते ही विद्युत विभाग ने त्वरित पहल करते हुए खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया, जिससे ग्राम बोड़ालाता में विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू हो गई है।

बिजली व्यवस्था बहाल होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हुआ है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है।

उल्लेखनीय है कि बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित की गई है। आमजन से प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिल रही है और शासन के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button