ब्रेकिंग
12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ... डाॅ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार ड्राई डे पर दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन विश्वास, अवैध शराब बिक्री में 12 आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय/अर्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग का शपथ ग्रहण समा... अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट क... झलमला के पास पुलिस की घेराबंदी, 32 पाव देशी शराब और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार गोदाम से 98 हजार की निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 नाबालिग भी शामिल 6-7 घंटे चली दिशा समिति की मैराथन बैठक, सांसद भोजराज नाग ने कहा- अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
छत्तीसगढ़

सावधान! छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का दौर, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र (लो प्रेशर सिस्टम) के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

आषाढ़ माह की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर में गुरुवार को हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दो दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बेमेतरा, राजनांदगांव, धमतरी सहित आसपास के क्षेत्रों में घने बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ तेज बारिश और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

तापमान की बात करें तो गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 37.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मानसूनी गतिविधियां और अधिक मजबूत होंगी, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में व्यापक बारिश देखने को मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button