ब्रेकिंग
जिला परामर्शदात्री समिति के निर्णयों का पालन नहीं होने पर कर्मचारी संघ ने जताई नाराजगी जुनवानी में चिट्टा-हेरोइन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹2.60 लाख की सामग्री जब्त थाना बालोद क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कॉलोनी में युवती पर एसिड अटैक के आरोपियों को पुलिस ने 08 घंटे की भ... -इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान ... पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ...
छत्तीसगढ़

भिलाई में जुए के अड्डे पर वैशाली नगर पुलिस की रेड, 10 आरोपी गिरफ्तार; ₹44,100 नकद और 9 मोबाइल जब्त

भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹44,100 नकद, 52 पत्ती ताश और 9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्टील नगर कैम्प-1 स्थित ए. सरस्वती के मकान में सत्य साई होटल के पास चंद्रकला उर्फ बुच्ची और कृष्णा देवी द्वारा रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

रेड के दौरान 10 लोग 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने सभी को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जुआ फड़ और आरोपियों के कब्जे से ₹44,100 नकद, 52 पत्ती ताश तथा 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 282/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 4 एवं 5 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से जुआ खेल और खिला रहे थे।

दुर्ग पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों और आवासीय क्षेत्रों में संचालित जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनके क्षेत्र में इस तरह की कोई अवैध गतिविधि संचालित हो रही हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button