ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया TIN पोर्टल का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा विकसित छत्तीसगढ़ H1N1 की बढ़ती रफ्तार से अलर्ट हुआ छत्तीसगढ़, रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में मिले नए मरीज पुलिस जवानों को बांधी राखी, विश्व मानवाधिकार परिषद ने जताया सम्मान न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का ... झीरम घाटी कांड पर आज फैसला, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने न्याय को लेकर रखी अपनी बात नेहरू नगर चौक हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार, फरार मुख्य आरोपी विशाल निषाद उर्फ छाया भी पुलिस की गि... साइबर जागृति अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, दुर्ग पुलिस ने 40 कंटेंट क्रिए... सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर मिले पेंशन और अन्य लाभ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने शासन से की मांग गणेश उत्सव को लेकर दुर्ग पुलिस की तैयारी तेज, 50 से अधिक गणेश पंडाल समितियों के साथ बैठक कर सुरक्षा,...
छत्तीसगढ़

दुर्ग में दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप, गुंडा बदमाश को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग दुर्ग शहर के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र स्थित कुंदरापारा में रविवार देर रात एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लेखराम कोठारी के रूप में हुई है, जिसे पुलिस के प्रारंभिक रिकॉर्ड के अनुसार स्थानीय स्तर पर गुंडा बदमाश माना जाता था।

घटना की सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लेखराम कोठारी हाल ही में धारा 151 के तहत कार्रवाई के बाद जेल से छूटकर आया था। रविवार रात कुंदरापारा इलाके में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल लेखराम की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आपसी रंजिश सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button