ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ

दुर्ग  : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जामगांव (एम), विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सत्र 2026-27 गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य विभाग के मंत्री माननीय गजेन्द्र यादव जी ने की।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर जी, साजा विधायक ईश्वर साहू जी, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडे जी, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) एवं डोंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी जितेंद्र कुमार साहू जी, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे , जनपद पंचायत अध्यक्ष पाटन कीर्ति नायक जी, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर जी, संतोषी ठाकुर , तुलसी सिन्हा जी (सरपंच, जामगांव एम) सहित जिला कलेक्टर, जिला प्रशासन के अधिकारीगण, शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा के संकल्प को दोहराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button