ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़बिलासपुर

सेंट्रल जेल में सनसनी, भट्ठी में कूदने से उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत

बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। डबल मर्डर मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी बिकेश उर्फ राहुल की जेल परिसर स्थित गैसीफायर प्लांट की गर्म भट्ठी में कूदने से मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह और जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक, मृतक कैदी जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह क्षेत्र का निवासी था और पिछले करीब दस वर्षों से डबल मर्डर मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। बुधवार शाम करीब 4:15 बजे वह जेल परिसर में स्थित गैसीफायर प्लांट के पास पहुंचा और अचानक जलती भट्ठी में कूद गया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कराई जा रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

वहीं, एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की मर्ग जांच के साथ-साथ मजिस्ट्रियल जांच भी कराई जाएगी, जिससे घटना की परिस्थितियों और संभावित कारणों का पता चल सके।

जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी के अनुसार, घटना के समय गैसीफायर प्लांट में भोजन तैयार किया जा रहा था। मृतक कैदी वहीं काम करता था। इसी दौरान वह अचानक दौड़ते हुए भट्ठी में कूद गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन घटना के हर पहलू की जांच में जुटे हुए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे मामले की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button