ब्रेकिंग
दुर्ग शहर में आकृषित पार्थिव शिवलिंग का मधुर गीतों एवं मंत्रोच्चारण के साथ हुआ रुद्राभिषेक दुर्ग में कार का शीशा तोड़ ₹4.90 लाख चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी समेत 5 आरोपी गिरफ्तार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन से ₹1.49 लाख के गबन का आरोप दुर्ग में खूनी लूटकांड: सरपंच के पति की बीच सड़क पर हत्या, 4 हजार रुपये और मोबाइल लेकर भागे आरोपी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के... छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.65 क... हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व चोरी का सामान बरामद अवैध संबंध के शक में पत्नी की हंसिया से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार पीछा कर युवती से छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

दुर्ग शहर में आकृषित पार्थिव शिवलिंग का मधुर गीतों एवं मंत्रोच्चारण के साथ हुआ रुद्राभिषेक

“दुर्ग, छत्तीसगढ़// धार्मिक नगरी दुर्ग शहर के गंजपारा में आज पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, यह आयोजन माहेश्वरी टेडर्स गंजपारा परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें शहर में सामाजिक धार्मिक एवं राजनीतिक जन उपस्थित होकर अपने हाथों से भगवान भोलेनाथ जी के पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक किये। ममता महेश टावरी परिवार द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें माहेश्वरी ट्रेडर्स परिसर में धर्मप्रेमियों ने उपस्थित होकर अभिषेक किये, सात शिवलिंग बनाई गई जिसमें सभी धर्मप्रेमियों ने चारों तरफ बैठकर अभिषेक किये, लगभग 100 से अधिक जोड़े ने भगवान श्री भोलेनाथ जी की पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। दुर्ग में ऐसा आकर्षित रूद्राभिषेक अभी तक देखने को नही मिला। आमगांव से आये हुए भोले के दीवाने ग्रुप के प्रमुख मनीष शर्मा एवं साथियों ने बाबा भोलेनाथ की ऐसी आकर्षित शिवलिंग बनाई थी जिसे देख सभी भक्त भक्ति में डूब गए, और मधुर गीतों में सभी उपस्थित धर्मप्रेमी नृत्य करते एवं झूमते रहे।

अभिषेक में ममता महेश टावरी परिवार ने सभी उपस्थित धर्मप्रेमियों के लिये अभिषेक पूजन हेतु सभी सामग्री को व्यवस्थित रखा था, उपस्थित 100 से अधिक विवाहित जोड़ों ने 7 अलग अलग रूपों में बनाई गयी पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया,
भोले के दीवाने ग्रुप द्वारा पूरे इस आयोजन में विधि-विधान से पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग का पूजन किया गया। सबसे पहले भोलेनाथ का दूध, दही घी शहद शक्कर (पंचामृत) गंगाजल नर्मदा नदी के जल गुलाब जल और गन्ने, अनार एवं भांग और विभिन्न प्रकार के रस से अभिषेक किया गया।अभिषेक के दौरान सभी धर्मप्रेमी ‘ॐ नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र जाप करते रहे, साथ ही साथ भोले के दीवाने ग्रुप द्वारा अभिषेक में प्रयोग की जाने वाली सभी सामग्री का वर्णन एवं कारण भी बताया गया, और भोले बाबा के सुंदर एवं मधुर भजनों से सभी धर्मप्रेमियों को झुमाते रहे..

अभिषेक के बाद महादेव का भांग, भस्म, चंदन, बेलपत्र फूलों फलों एवं वस्त्र से आकर्षक श्रृंगार किया गया। पूजा के समापन पर भगवान शिव की महाआरती की गई और उपस्थित सभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।
सभी पूजन के बाद संध्या के पहले पार्थिव शिवलिंग का आदरपूर्वक पवित्र शिवनाथ नदी विसर्जन किया गया, कार्यक्रम के पश्चात सभी धर्मप्रेमियों ने भोजन प्रसादी ली।

कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर पूर्व विधायक अरुण वोरा राजेंद्र साहू प्रतिमा चन्द्राकर आई पी मिश्रा आर एन वर्मा धीरज बाकलीवाल राजेश यादव चतुर्भुज राठी अशोक राठी कृष्ण कुमार टावरी कैलाश रूंगटा योगेन्द्र शर्मा बंटी मुकेश राठी राकेश शर्मा अजय शर्मा सुरेन्द्र शर्मा मनोज टावरी राजेश शर्मा संजय शर्मा गोपाल शर्मा विजय जैन रामदेव टावरी संतोष चांडक विनय चांडक नरेंद्र राठी मनोज भूतड़ा आलोक सुराना प्रमोद जोशी दिनेश शर्मा सुरेंद्र राठी सुजल शर्मा दिनेश टावरी मुकेश राठी पंकज राठी पूनमचंद पुरोहित मनोज गुप्ता एवं सैकड़ो धर्मप्रेमी उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button