ब्रेकिंग
लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे 13 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, 10 लाख ... ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया प्रदेश का मान : भाजयुमो नामचीन "बलिया ढाबा" के संचालक संजय ओझा ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, शव बरामद मुंगेली को मिली बड़ी सौगात, BEML प्लांट के लिए जमीन मंजूर; युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, 176 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए न... छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में हत्या और लूट की वारदात का 48 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार और तीन नाबालिग हिरासत में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गडकरी से जुड़े फर्जी AI वीडियो हटाने के आदेश
छत्तीसगढ़रायपुर

मुंगेली को मिली बड़ी सौगात, BEML प्लांट के लिए जमीन मंजूर; युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई गति देते हुए राज्य मंत्रिपरिषद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मुंगेली जिले के पथरिया तहसील अंतर्गत ग्राम चंद्रगढ़ी में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) के प्रस्तावित हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट निर्माण संयंत्र की स्थापना के लिए 79.70 एकड़ शासकीय भूमि रियायती दर पर आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

प्रदेश का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट प्लांट

यह छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट (Heavy Earth Moving Equipment) निर्माण संयंत्र होगा। प्रस्तावित प्लांट बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 30 किलोमीटर दूर ग्राम चंद्रगढ़ी में स्थापित किया जाएगा।

रोजगार और स्थानीय उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

BEML संयंत्र की स्थापना से स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही तकनीकी प्रशिक्षण, MSME, लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्टेशन और स्पेयर पार्ट्स निर्माण जैसे सहायक उद्योगों को भी नई गति मिलेगी। इससे जिले में औद्योगिक निवेश और आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होने की उम्मीद है।

त्वरित कार्रवाई से मिली मंजूरी

पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा ने बताया कि शुरुआती चरण में BEML परियोजना के लिए रायगढ़ और जांजगीर-चांपा जिलों में भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 79.70 एकड़ उपयुक्त शासकीय भूमि का चयन कर शासन को प्रस्ताव भेजा, जिसे अब मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिल गई है।

औद्योगिक विकास में मील का पत्थर

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि BEML संयंत्र मुंगेली को आधुनिक विनिर्माण और इंजीनियरिंग गतिविधियों का नया केंद्र बनाएगा। यह परियोजना जिले में औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button