ब्रेकिंग
महापौर अलका बाघमार ने तीन वार्डों में करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, रायपुर में बीएड छात्रा की हत्या: लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर ली जान, आरोपी गिरफ्तार लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे 13 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, 10 लाख ... ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया प्रदेश का मान : भाजयुमो नामचीन "बलिया ढाबा" के संचालक संजय ओझा ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, शव बरामद मुंगेली को मिली बड़ी सौगात, BEML प्लांट के लिए जमीन मंजूर; युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, 176 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए न... छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

महापौर अलका बाघमार ने तीन वार्डों में करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,

दुर्ग, 6 अगस्त। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत महापौर अलका बाघमार ने आज लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, लीना दिनेश देवांगन, शशि साहू, शेखर चन्द्राकर, पार्षद कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, अनूप सोनी, तुलसी यादव, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, उप अभियंता विनोद मांझी, अपर्णा मिश्रा एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 33, 34 एवं 35 में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर महापौर ने तीनों वार्डों का भ्रमण कर नागरिकों से सीधे संवाद किया तथा उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।

वार्डों में होंगे सड़क, नाली और पाइपलाइन के महत्वपूर्ण कार्य

भूमिपूजन के तहत वार्ड क्रमांक 35 रामदेव वार्ड में 24.38 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण तथा डोल हरियाणा वाले के घर से माहेश्वरी के घर तक 9.99 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य कराया जाएगा। वहीं वार्ड क्रमांक 34 सरस्वती नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना की एएचपी साइट के समीप 24 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन विस्तार कार्य, शबाना ढीमर के घर से श्यामबती कंडरा तक 9 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली निर्माण तथा किशन राजपूत के घर से सत्यनारायण के घर तक आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 33 में वर्धमान हॉस्पिटल से इमली झाड़ तक 9 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, शिवपारा गवलीपारा, सोनी जयश्री ऑयल मिल के पीछे तथा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से मां बम्लेश्वरी मंदिर तक 11 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण तथा 9 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त नाली निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

जनसुविधाओं को प्राथमिकता देकर होगा समग्र विकास

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराना है। सड़क, नाली, पुलिया और पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ विकास नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके।

लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने कहा कि नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मांग के अनुरूप आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का समाधान होगा, आवागमन सुगम बनेगा तथा स्थानीय नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button