ब्रेकिंग
Pizza खाने वालों के लिए बड़ी खबर! Domino’s के 4 स्टोर्स पर कार्रवाई 3,103 करोड़ की रेल परियोजना से बदलेगी बलौदाबाजार की तस्वीर, उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले दिनों में बढ़ेगी बारिश; 16 जिले अलर्ट अब ट्रेन से उतरते ही मिलेगी किराए की बाइक, छत्तीसगढ़ के स्टेशन पर नई सुविधा शुरू 11 बिल पास, 39% प्रोडक्टिविटी के साथ खत्म हुआ मानसून सत्र; सरकार ने बताए आंकड़े दुर्ग में नकली GOLD FLAKE सिगरेट का भंडाफोड़, 18 हजार सिगरेट जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार चाकू दिखाकर दो मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, Realme और iPhone 16 समेत धारदार हथियार बरामद चंडी शीतला मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा हरेली तिहार पर नगर निगम ने दिया हरियाली और छत्तीसगढ़ी संस्कृति संरक्षण का संदेश, राष्ट्रीय मंच पर दिखेगी छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोक संस्कृति
छत्तीसगढ़बिलासपुर

अब ट्रेन से उतरते ही मिलेगी किराए की बाइक, छत्तीसगढ़ के स्टेशन पर नई सुविधा शुरू

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बाइक रेंटल सेवा शुरू की है। इस सुविधा के शुरू होने से ट्रेन से बिलासपुर पहुंचने वाले यात्रियों को शहर में आने-जाने के लिए ऑटो या टैक्सी का इंतजार करने और महंगा किराया देने की परेशानी से राहत मिलेगी। स्टेशन परिसर में कोच रेस्टोरेंट के समीप शुरू की गई यह सेवा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहेगी। यात्री वैध ड्राइविंग लाइसेंस और पहचान पत्र प्रस्तुत कर निर्धारित दरों पर बाइक किराए पर ले सकेंगे। इससे यात्री अपनी सुविधा के अनुसार शहर के किसी भी हिस्से में आसानी से पहुंच सकेंगे।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ

बाइक रेंटल सेवा का औपचारिक उद्घाटन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विजय कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह समेत वाणिज्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, इस सुविधा से रेलवे स्टेशन से शहर के अलग-अलग इलाकों तक पहुंचना यात्रियों के लिए आसान और सुविधाजनक होगा। खासकर बाहर से आने वाले पर्यटकों, छात्रों और कारोबारियों को इसका लाभ मिल सकेगा।

ऑटो-टैक्सी के इंतजार से मिलेगी राहत

स्टेशन से उतरने के बाद कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बाइक रेंटल सेवा काफी उपयोगी साबित हो सकती है। यात्री अपनी जरूरत के मुताबिक बाइक लेकर सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इससे समय की बचत के साथ शहर में घूमने के लिए भी यात्रियों को अधिक स्वतंत्रता मिलेगी।

कितने घंटे का कितना किराया?

रेलवे स्टेशन पर बाइक किराए की दरें समय के हिसाब से तय की गई हैं—
  • 4 घंटे तक: ₹100
  • 4 से 8 घंटे: ₹200
  • 8 से 16 घंटे: ₹300
  • 16 से 24 घंटे: ₹400
सेवा का लाभ लेने के लिए यात्री को वैध ड्राइविंग लाइसेंस और पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू की गई यह सुविधा यात्रियों को स्टेशन से शहर तक आवागमन का एक आसान और किफायती विकल्प उपलब्ध कराएगी। रेलवे की इस पहल से यात्री सुविधाओं को बढ़ावा मिलने के साथ शहर में आने-जाने की व्यवस्था भी पहले से अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button