ब्रेकिंग
ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि... पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाका... शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने किय... त्योहारों से पहले सराफा बाजार की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, एसएसपी ने व्यापारियों को दिए निर्देश सौरभ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल को मौत की सजा, फैसला सुनते ही रो पड़े दोनों; जानें कब क्या हुआ
छत्तीसगढ़

नेहरू नगर चौक हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार, फरार मुख्य आरोपी विशाल निषाद उर्फ छाया भी पुलिस की गिरफ्त में

भिलाई। नेहरू नगर चौक पर युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दुर्ग पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी विशाल निषाद उर्फ छाया को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मामले में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। प्रकरण में एक विधि से संघर्षरत बालिका के संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई थी मौत

पुलिस के मुताबिक, थाना सुपेला क्षेत्र के नेहरू नगर चौक पर आपसी विवाद के दौरान शिवकुमार सिंह (29 वर्ष) निवासी कैंप-01, सुभाष चौक, वैशाली नगर पर हमला किया गया था। हमले में गंभीर रूप से घायल शिवकुमार सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की थी। प्रकरण में कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी विशाल निषाद उर्फ छाया फरार चल रहा था।

फरार आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

दुर्ग पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी विशाल निषाद उर्फ छाया (21 वर्ष), निवासी रुआबांधा चाचा चौक, भिलाई को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब मामले में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मामले में शामिल विधि से संघर्षरत बालिका के संबंध में भी नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button