ब्रेकिंग
लिफ्ट मांगकर युवक ने की लूट, मारपीट के बाद एक्टिवा, मोबाइल और नकदी लेकर फरार; आरोपी गिरफ्तार एसटीएफ जवानों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, मंत्री गजेन्द्र यादव रहे मुख्य अतिथि अंबिकापुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कंपनी के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार जनगणना-2027 में OBC की पृथक एवं प्रमाणिक गणना की मांग न OTP, न फोन कॉल… APK फाइल खोलते ही खाते से गायब हुए 4 लाख रुपये प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राजीव नगर में बने पीएम आवास के घरों में जले ‘आशीर्वाद के दीप’ लाभार... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे — सांसद... भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के देवता भगवान विश्वकर्मा, 30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन
छत्तीसगढ़दुर्ग

लिफ्ट मांगकर युवक ने की लूट, मारपीट के बाद एक्टिवा, मोबाइल और नकदी लेकर फरार; आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलगांव थाना क्षेत्र में लिफ्ट मांगकर दोपहिया वाहन, मोबाइल और नगदी लूटने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया पूरा मशरूका बरामद किया गया है। आरोपी को 19 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को ग्राम मनघटा, सोमनी निवासी दीप कुमार साहू अपनी एक्टिवा से भिलाई से गांव जा रहे थे। पुलगांव के पास स्वराज ट्रैक्टर शोरूम के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट मांगी। दीप कुमार ने उसे अपनी एक्टिवा पर बैठा लिया। ग्राम सिलोदा पुल के पास आरोपी ने पेशाब करने के बहाने वाहन रुकवाया।

इसके बाद आरोपी ने प्रार्थी की जेब से लावा कंपनी का कीपेड मोबाइल और 1 हजार रुपये नकद निकाल लिए। विरोध करने पर आरोपी ने प्रार्थी का गला पकड़कर उसे झाड़ियों की ओर धक्का दिया और उसकी एक्टिवा लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर एक्टिवा, मोबाइल और नगदी बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय निषाद उर्फ पप्पू (26 वर्ष), निवासी गंजपारा, दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) के तहत कार्रवाई की है। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 18 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अनजान व्यक्तियों को लिफ्ट देते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button