ब्रेकिंग
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर म... महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के घने जंगल में हाई प्रोफाइल जुआ 31 जुआरी दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से : नक... जुनवानी खमरिया पीएम आवास कॉलोनी में दुर्ग पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्त... जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू दुर्ग शहर एवं राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से बढ़ रही दुर्घटनाएं, निगम आयुक्... पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, दुर्ग की बैठक संपन्न, कर्मचारी हितों एवं संगठन विस्तार पर हुई म... प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्ती, इंदिरा मार्केट की पांच दुकानों पर कार्रवाई, सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाया विशाल चिकित्सा शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैंप किफायती सब्जी की टोकरी का शुभारंभ,नवाचार से सजी सब्जी की टोकरी,किफायती दरों पर मिलेंगी ताजी एवं गुणव...
छत्तीसगढ़

जुनवानी खमरिया पीएम आवास कॉलोनी में दुर्ग पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर रखी गई निगरानी

दुर्ग। जिले में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के लिए दुर्ग पुलिस ने मंगलवार सुबह जुनवानी के खमरिया स्थित पीएम आवास कॉलोनी में व्यापक सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई सुबह 5 बजे से शुरू की गई।

भिलाई नगर सीएसपी निशांत पाठक के नेतृत्व में स्मृति नगर चौकी सहित तीन थाना प्रभारियों की संयुक्त पुलिस टीम ने कॉलोनी में घर-घर पहुंचकर वहां निवासरत लोगों की जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और अनधिकृत रूप से निवासरत लोगों की जानकारी भी संकलित की गई।

पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में गुंडा-बदमाश और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उनके संभावित ठिकानों और छिपने के स्थानों की जानकारी जुटाने के उद्देश्य से यह चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान पीएम आवासों को नियमों के विपरीत किराये पर दिए जाने संबंधी जानकारी का भी सत्यापन किया गया। नियमों के विपरीत आवासों में रहने वाले लोगों और संबंधित आवासों की जानकारी नगर निगम को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

दुर्ग पुलिस ने कहा कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन एवं सरप्राइज चेकिंग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। मकान किराये पर देने से पहले किरायेदार की पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन कराने की भी अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button