ब्रेकिंग
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर म... महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के घने जंगल में हाई प्रोफाइल जुआ 31 जुआरी दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से : नक... जुनवानी खमरिया पीएम आवास कॉलोनी में दुर्ग पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्त... जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू दुर्ग शहर एवं राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से बढ़ रही दुर्घटनाएं, निगम आयुक्... पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, दुर्ग की बैठक संपन्न, कर्मचारी हितों एवं संगठन विस्तार पर हुई म... प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्ती, इंदिरा मार्केट की पांच दुकानों पर कार्रवाई, सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाया विशाल चिकित्सा शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैंप किफायती सब्जी की टोकरी का शुभारंभ,नवाचार से सजी सब्जी की टोकरी,किफायती दरों पर मिलेंगी ताजी एवं गुणव...
Uncategorized

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के घने जंगल में हाई प्रोफाइल जुआ 31 जुआरी दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से : नकदी और वाहनों समेत 1.34 करोड़ की संपत्ति जब्त

गडचिरोली/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ सीमा से लगे महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले के कोरची तालुका स्थित गहानेगाटा गांव के जंगल में पुलिस ने जुए के बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया है। जंगल की आड़ में चल रहे इस जुआ फड़ पर पुलिस ने छापेमारी कर 31 लोगों को हिरासत में लिया। पकड़े गए लोगों में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई और डोंगरगढ़ के रहने वाले लोग भी शामिल हैं।

बताया गया कि गहानेगाटा गांव के जंगल में लंबे समय से 52 पत्तों पर लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद बेडगांव पुलिस सहायता केंद्र की टीम ने उपनिरीक्षक दिनेश खोटे के नेतृत्व में जंगल में दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बावजूद पुलिस ने घेराबंदी कर 31 लोगों को पकड़ लिया, जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।

नकदी और वाहनों समेत 1.34 करोड़ की संपत्ति जब्त

पुलिस ने जुआ फड़ से 75,010 रुपये नकद, 22 चारपहिया वाहन, 6 बाइक, 26 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार, जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 1 करोड़ 34 लाख 14 हजार 10 रुपये आंकी गई है।

छत्तीसगढ़ के कई जिलों से पहुंचे थे लोग

पकड़े गए लोगों में राजनांदगांव के शैलेंद्र कुमार साहू (26) और वार्ड नंबर 12 निवासी मोहम्मद बसीर (48) के नाम सामने आए हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को जुआ खेलने के लिए लोगों को बुलाने वाले कुछ अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

37 लोगों पर मामला दर्ज, 6 आरोपी फरार

पुलिस ने इस मामले में कुल 37 लोगों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0133/2026 के तहत महाराष्ट्रजु आ प्रतिबंधक कानून की धारा 12(ए) में मामला दर्ज किया है। इनमें से छह आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई की जांच उपनिरीक्षक दिनेश खोटे कर रहे हैं। पुलिस अब जुआ फड़ के संचालन, इसमें शामिल अन्य लोगों और जुआरियों को यहां तक लाने वाले नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button