ब्रेकिंग
दुर्ग पुलिस की डीएसपी आकर्षि कश्यप ने दो सप्ताह में जीते लगातार दो अंतरराष्ट्रीय रजत पदक, नीदरलैंड क... पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर और अम्बिकापुर के माँ दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्च... डौंडी में सर्व आदिवासी समाज, सरपंचों और जनप्रतिनिधियों की बैठक; प्रभावित गांवों को उनका हक दिलाने के... खरोरा के सारागांव में जंगल के भीतर चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 12 आरोपियों को पकड़ा; 11.53 लाख का... दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, दुर्ग में पॉक्सो और हत्या-बलात्कार के मामले में मृत्युदंड, विशेष लोक अभियोजक रूपवर्षा दिल्लीवार सम्म... बाढ़ में लोगों की जान बचाने वाले दुर्ग पुलिस के जवान सम्मानित, मुख्यमंत्री ने की सराहना मां-बेटी की निर्मम हत्या पर अदालत का सख्त रुख, तीन आरोपियों को मौत की सजा दुर्ग में सेवा सेतु शिविर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में 111 हितग्राहियों को मिले चेक, प्... शहर के डिवाइडरों पर लगे कटआउट हटेंगे, महापौर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश,
छत्तीसगढ़

खरोरा के सारागांव में जंगल के भीतर चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 12 आरोपियों को पकड़ा; 11.53 लाख का मशरूका जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम सारागांव में जंगल के भीतर संचालित जुए के फड़ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक, यहां इमरजेंसी लाइट लगाकर जुआ खेला जा रहा था। कार्रवाई के दौरान 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कथित मुख्य सरगना उमेश साहू फरार है। पुलिस ने मौके से नकदी, ताश की पत्तियां, एक कार, सात मोटरसाइकिल और एक स्कूटी सहित कुल 11 लाख 53 हजार 820 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

जंगल में लाइट लगाकर चल रहा था जुए का फड़

जानकारी के अनुसार, ग्राम सारागांव के जंगल में जुआ खेलने के लिए रोशनी की व्यवस्था की गई थी। यहां अलग-अलग जिलों से पहुंचे लोग जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में रायपुर, बिलासपुर और बलौदाबाजार जिले के निवासी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में जुआ एक्ट और संगठित अपराध से संबंधित धाराओं के तहत खरोरा थाने में एफआईआर दर्ज की है।

11.53 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 3 लाख 48 हजार 820 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की। इसके अलावा जुआ खेलने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 12 वोल्ट डीसी कन्वर्टर, इमरजेंसी बल्ब, लाइट स्टैंड और बैटरी भी बरामद की गई।

मौके से एक हुंडई वेन्यू कार, सात मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी जब्त की गई है। जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह नकदी और अन्य सामान सहित कुल जब्ती 11 लाख 53 हजार 820 रुपये की है।

पूर्व उपसरपंच उमेश साहू फरार

पुलिस के अनुसार, मामले में उमेश साहू को कथित मुख्य सरगना बताया गया है। वह ग्राम सारागांव का पूर्व उपसरपंच बताया जा रहा है और फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं—

  1. गोलू यादव, निवासी बुड़े़रा, थाना खरोरा, रायपुर।

  2. कौशल साहू उर्फ राजा, निवासी धरसींवा, जिला रायपुर।

  3. डिगेश्वर वर्मा, निवासी सारागांव, थाना खरोरा।

  4. मूलचंद साहू, निवासी सारागांव, थाना खरोरा।

  5. शत्रुहन वर्मा, निवासी उरकुरा, थाना खमतराई, रायपुर।

  6. नारायण चन्द्राकर, निवासी फरफौद, थाना आरंग, रायपुर।

  7. दीपक दास मानिकपुरी, निवासी गणेश नगर, नयापारा, बिलासपुर।

  8. अभय सिंह, निवासी मंगला, बिलासपुर।

  9. राजू सोनी, निवासी जबड़ापारा, सरकंडा, बिलासपुर।

  10. भाव सिंह, निवासी सिविल लाइन, बलौदाबाजार।

  11. एस. राज निषाद, निवासी सारागांव, थाना खरोरा।

  12. खिलेश्वर वर्मा, निवासी बरौदा, थाना खरोरा।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। फरार आरोपी की तलाश के साथ जुए के इस फड़ से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button