
दुर्ग। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व बुधवार को जागृति पटरीपार रावण दहन समिति द्वारा वार्ड क्रमांक 18 स्थित जवाहर नगर खेल मैदान में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और बुराइयों के अंत का संदेश देने वाले इस दशहरा उत्सव में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। उत्सव के दौरान रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पहले रामलीला का मंचन हुआ, वहीं आकर्षक आतिशबाजी ने आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के अध्यक्षता महापौर अलका बाघमार रही। इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर, विद्यावती सिंह, सावित्री दमाहे, सुरूचि उमरे, रंजीता पाटिल, युवराज कुंजम,अरुण सिंह,मनमोहन शर्मा,चतुर्भुज राठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक एवं उत्सव समिति के सदस्य उपस्थित रहे।दशहरा उत्सव को लेकर नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पटरी पार सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित कार्यक्रम देखने पहुंचे।

चांदी की गदा भेंटकर महापौर का किया सम्मान,
कार्यक्रम के दौरान वार्ड के वरिष्ठ जनों व सभी समाज सेवियो एवं उत्सव समिति की ओर से महापौर अलका बाघमार को चांदी की गदा भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नागरिकों ने पटरी पार क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया।
नागरिकों ने कहा कि क्षेत्र में 7.50 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन सड़क तथा 3.50 करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात मिलने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि जब भगवान श्रीराम रावण का वध कर अयोध्या लौटे, तो माता ने उनसे पूछा कि राम, तुमने रावण का वध कर दिया, इस पर भगवान श्रीराम ने कहा कि मां, मैंने रावण को नहीं मारा, बल्कि रावण के भीतर जो मैं’ यानी अहंकार था, उसी का अंत हुआ है।इस प्रसंग से हमें यह सीख मिलती है कि जीवन में कोई भी कार्य करें, लेकिन कभी भी उसका अहंकार नहीं करना चाहिए। जब व्यक्ति के भीतर ‘मैं’ और अहंकार की भावना आ जाती है, तो उसका पतन निश्चित हो जाता है। इसलिए हमें सदैव विनम्रता के साथ कार्य करना चाहिए और अपनी सफलता का श्रेय स्वयं तक सीमित न रखकर सभी के सहयोग और आशीर्वाद को देना चाहिए।
महापौर ने कहा कि नगर पालिक निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना और नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है। पटरी पार क्षेत्र में सड़क एवं नाला निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों से नागरिकों को बेहतर आवागमन और जल निकासी की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान विनय कुमार गुप्ता अध्यक्ष, नरसिंह ठाकुर सचिव, मन बहादुर थापा, शैलेंद्र जोशी, गोविंद सिंह चौहान, लक्ष्मी नारायण नागेंद्र, कालूराम मेहरा, सूरज लाल पटले, मनोज कुमार नायर, बलराम सिंह, राकेश श्रीवास्तव ,
सत्येंद्र सिंह रावत, गैंदलाल नेताम ,फिरत राम साहू, मोहन उपाध्याय, रामेश्वर प्रसाद टंडन, देवाशीष महापात्र , संतोष कुमार खरे ,अनिल कुमार शुक्ला, मोहनलाल देवांगन ,हरखन लाल देवांगन ,के.पी सिंह, ललित देवांगन।


















