ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
रायपुर

सरकारी नौकरी का झांसा देकर 60 लाख की ठगी

रायपुर।राजधानी और उसके आसपास के एक दर्जन बेरोजगारों को सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर एक शिक्षक ने 60 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने कुछ लोगों को तबादला कराने का भी झांसा दिया। उनसे डेढ़-दो लाख रुपए लिए, लेकिन काम नहीं कराया। पैसा वापस मांगने पर गुमराह करने लगा। फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को देर रात हिरासत में ले लिया।पुलिस ने बताया कि पलारी के कोदवा निवासी संदीप बंजारे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। महावीर नगर में उसके मामा रहते हैं।

यहां 2022 में उसकी मुलाकात एक शिक्षिका से हुई। उसने बताया कि पड़ोस में केशव प्रसाद बंजारे रहते हैं, जो सरकारी शिक्षक हैं। मस्तुरी के रहने वाले हैं। उनकी नेताओं और अधिकारियों से अच्छी पहचान है। सरकारी नौकरी भी लगवा देते हैं। शिक्षिका के माध्यम से संदीप की मुलाकात केशव बंजारे से हुई। केशव ने संदीप को झांसा दिया कि बिलासपुर जिला अदालत में भृत्य की भर्ती हो रही है। वह सीधी भर्ती करा देगा।इसके लिए उसने अलग-अलग किस्त में 7 लाख रुपए लिए। संदीप की मां ने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर पैसे दिए। इसी दौरान संदीप को पता चला कि जिस शिक्षिका के माध्यम से वह संदीप से मिला था, उससे भी ठगी की गई। तबादला कराने के लिए संदीप ने दो लाख रुपए लिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button