ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित
बालोद

सरकारी डॉक्टर एवं ड्रेसर के साथ अश्लील गाली गलौज एवं मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

बालोद। प्रार्थी डॉ. लेखराम कोसरे जो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा में चिकित्सा अधिकारी के पद पर पदस्थ है कि दिनांक 15.09.2024 को रात्रि में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा में रात्रि डियुटी में पदस्थ थे कि रात्रि करीबन 11.15 बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति जिसमें से एक व्यक्ति के चेहरे पर चोंट आया हुआ था उसके साथ आये साथी के द्वारा अस्पताल में घुसकर मां बहन की अश्लील गलौज कर अस्पताल में डॉक्टर नहीं है व ड्रेसर नहीं है कहकर गाली गलौज कर रहे थे।

उस दौरान प्रार्थी वार्ड में सात दिवस के बच्चे का ईलाज कर रहा था जो शोर-शराबा सुनकर बाहर आकर पुछताछ किया जो जो अज्ञात व्यक्ति अपना नाम सुर्यकांत शर्मा, प्रवीण चंदेल, सन्नी तिवारी अर्जुन्दा का होना बताये। जिसमें से सुर्यकांत शर्मा घायल अवस्था में था जिसके चेहरे, दाहिनें आंख व नाक के पास गिरने से चोंट आयी थी।

जिसे प्रार्थी द्वारा वार्ड में ले आओ मैं बच्चे को देखकर आ रहा हुं बोलने पर ड्रेसर मेश साहु व प्रार्थी द्वारा समझाने पर भी नहीं समझ रहे थे व वाद-विवाद कर गाली गलौज कर रहे थे। पहले हमको देखो फिर दूसरे मरीज को देखना बोलने लगे। प्रार्थी व ड्रेसर मेश साहु को शासकीय सेवक होते जानते हुए भी अस्पताल में ही मां बहन की अश्लील गालौज कर बिमार बच्चे को देखने से रोक कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए दोनों के साथ हाथा पाई व मारपीट करने लगे।

उस समय ये तीनों शराब के नशे में थे। प्रार्थी व ड्रेसर मेश साहु के साथ तीनों एक राय होकर मां बहन की गन्दी-गन्दी गाली देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये है कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी डॉ. लेखराम कोसरे व ड्रेसर मेश साहु का मेडिकल मुलाहिजा कराया गया है।

प्रकरण सदर के आरोपी सन्नी उर्फ सन्नीजीत तिवारी के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबुत पाये जाने से दिनांक 17.09.2024 के 18.30 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। मामला अजमानतीय जुर्म का होने से गिरफ्तारी की सूचना परिजनो को देकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण के दो अन्य आरोपी सकुनत से फरार है जिसकी पता तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button