ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
रायपुर

बदमाशों की गिरफ्तारी: गणेश विसर्जन झांकी में चाकू-ब्लेड लेकर पहुंचे 60 आरोपी

रायपुर। गणेश विसर्जन की झांकी में चाकू, ब्लेड, कैंची लेकर आए 60 बदमाशों को पु​लिस की विशेष टीमों ने गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. संतोष कुमार सिंह अधिकारियों/कर्मचारियों को गणेश विसर्जन झांकी को इंसीडेंट फ्री और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के लिए गुंडा-बदमाशों,आपराधिक और शरारती तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए थे।

विसर्जन में सुरक्षा के लिए जिले की थाने/चौकियों और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के संयुक्त स्टॉफ की 10 विशेष टीम गठित की गई थी। ये टीमें झांकी गुजरने वाले मार्ग के शहर के मुख्य चौक चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों पर तैनात थी।

विसर्जन झांकी के दौरान विशेष टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों पर बारीकी से नजर रखते हुए उन्हें चिन्हित कर उनकी तलाशी ली। इनके कब्जे से चाकू, रेजर ब्लेड, पेचकस, चाकूनुमा रिंग, कैची इत्यादि बरामद की गई और अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना को सुपुर्द किया गया। इस दौरान नाबालिग सहित कुल 60 लोगों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम तथा प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। इसमें थाना पुरानीबस्ती एवं थाना गोलबाजार में आबकारी एक्ट तथा थाना पुरानी बस्ती, कोतवाली, गोलबाजार एवं मौदहापारा में आर्म्स एक्ट के तहत आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button