ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
बिलासपुर

स्कूल में बच्ची के साथ दुर्व्यवहार: प्राचार्य को हटाया गया, निलंबन की सिफारिश

बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पचपेड़ी विकासखंड मस्तूरी के प्रभारी प्राचार्य चितरंजन कुमार राठौर के द्वारा विद्यालय में अपने बहन के साथ आई हुई 5 वर्षीया बालिका को थप्पड़ मारा तथा बुरी तरह से डांट लगाई गई, जिससे बालिका भयभीत हो गई। इस प्रकार बिना कारण जाने अबोध बालिका के साथ सख्त व्यवहार किया जाना पाया गया। प्रारंभिक जांच में पुष्टि होने के उपरांत बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश शरण के द्वारा तत्काल प्रभारी प्राचार्य राठौर को प्राचार्य के पद से मुक्त करते हुए बीईओ कार्यालय मस्तूरी में उपस्थिति देने हेतु आदेशित किया गया है।

संबंधित चितरंजन कुमार राठौर प्रभारी प्राचार्य मूल पद व्याख्याता के निलंबन का प्रस्ताव भी संचालक लोक शिक्षण रायपुर को अनुशंसा सहित भेजा गया है। मस्तूरी विकासखंड में इस प्रकार की घटना लगातार होने से यह स्पष्ट होता है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिव राम टंडन का नियंत्रण  नहीं है। अतः  शिव राम टंडन प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को प्रभार से मुक्त करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी का प्रभार  ईश्वर प्रसाद सोनवानी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला एरमशाही को दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्पष्ट कहा है कि विद्यालय में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button