ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
दुर्ग

ऑनलाइन बदमाशी: आपत्तिजनक फोटो भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक महिला के मोबाइल पर अश्लील गाली गलौज देने और आपत्तिजनक फोटो अपलोड करके उसकी छवि को खराब करने का प्रयास किया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल में दाखिला दिया गया है| पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद ध्रुव ने बताया कि 16 सितंबर को प्रार्थिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों द्वारा उसके मोबाइल फोन के माध्यम से उसे गाली गलौज व आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर रहे हैं।

शिकायत के बाद पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। साइबर सेल की मदद से दोनों ही आरोपियों का लोकेशन ट्रेस किया गया इसके बाद टीम आरोपी बृजेश पाठक निवासी थाना पांडाताराई जिला कवर्धा एवं आरोपिया प्रियंका पाल निवासी अतरिया बाजार जिला व थाना खैरागढ़ को पकड़ने भेजी गई थी। टीम ने घेराबंदी करते हुए दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में पद्मनाभपुर थाना थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद ध्रुव, ए एस आई मीरा वर्मा, प्रधान आरक्षक रोहित करमाकर, पुष्पा तिवारी, आरक्षक ऋतुराज राजपूत, सुमन वैष्णव, आरक्षक प्यारेलाल साहू, उमा डाली, अन्नपूर्णा गोस्वामी की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button