ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
भिलाई

भिलाई में सूने मकान की चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार

उतई | उतई थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 20 सितंबर को ग्राम जोरातराई में एक सूने मकान में धावा बोलकर आरोपियों ने कई कीमती सामान चुरा लिए थे, जिसमें सीमेंट की सीट, रोशनदान की खिड़की, एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स, बर्तन, और ब्रेकर मशीन शामिल हैं।

25 सितंबर को ग्राम डुंडेरा के निवासी नरेंद्र देवांगन ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चोरी की रात वे अपने माता-पिता के पास गए थे और जब सुबह लौटे तो घर का सामान गायब पाया। पुलिस ने शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू की।

पुलिस को मुखबिर से कामेश्वर उर्फ विक्की मरकाम और सलीम महिपाल के बारे में जानकारी मिली। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की बात कबूल की और बताया कि चुराए गए बर्तनों को रितेश कुर्रे को बेचा था। इसके बाद पुलिस ने रितेश को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button