ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
दुर्ग

कोर्ट का बड़ा फैसला : हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को 5 साल की सजा

दुर्ग । हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को दुर्ग न्यायालय ने 5 साल तक जेल में रहने की सजा सुनाई है. आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक के सिर पर तलवार से हमला करके उसे मरणासन्न अवस्था में पहुंचा दिया था. प्रकरण में अन्य आरोपियों को पहले कोर्ट से सजा का एलान हो चुका था. आरोपी दिनेश चौरे तब फरार चल रहा था. अब पकड़ने जाने पर अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश पीएस. मरकाम की अदालत ने आरोपी दिनेश चौरे को दोषी करार देते हुए दंडित किया है. अभियोजन की ओर पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक प्रदीप नेमा ने की। उन्होंने बताया कि वारदात को चार आरोपी निलेश कुमार, स्वप्निल शर्मा, सतीश कुमार और दिनेश चौरे ने मिलकर अंजाम दिया। पीड़ित आशीष मेश्राम की ओर उसकी मां लिहन्ता मेश्राम ने मोहन नगर थाने में 29 जून 2018 को शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थिया के मुताबिक उसका बेटा आशीष रात करीब 9.30 बजे रसमड़ा से ड्यूटी कर लौट रहा था।

ओम नगर उरला में किसान स्टोर के पास आरोपी दिनेश चौरे, निलेश चौरे, सतीश कुमार और स्वप्निल शर्मा ने उसका रास्ता रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। अपने पास रखी तलवार को दिखाते हुए मारपीट करने लगे। उस दौरान निलेश ने तलवार से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रकरण में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में सभी जमानत पर रिहा हो गए। प्रकरण में पुलिस के चार्जशीट दाखिल करने के बाद कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ। उस दौरान अभियोजन आरोपियों पर दोष सिद्ध करने में सफल रहा। लेकिन आरोपी दिनेश फरार चल रहा था। तीन आरोपी निलेश कुमार, स्वप्निल शर्मा और सतीश कुमार को वर्ष 2021 में न्यायालय ने दोषी करार देते हुए दंडित किया। अब न्यायालय ने सुनवाई के दिनेश को दोषी करार देते हुए 5 साल कारावास और 500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button