ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

महापौर बाकलीवाल की मेजबानी में गरबा उत्सव, छग के फिल्मी सितारे करेंगे शिरकत

दुर्ग। भक्ति और शक्ति की प्रतीक मां दुर्गे के नवरात्र पर्व पर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में दुर्ग नवनिर्माण समिति व्दारा पदमनामपुर स्टेडियम में आगामी 8 व 9 अक्टूबर को गरबा उत्सव का दो दिवसीय एतिहासिक आयोजन किया जा रहा है।

इसमें छत्तीसगढ़ी फि ल्म कलाकार आस्था शर्मा ज्योत्सना ताम्रकार काजल श्रीवास व एंकर के रूप में निकिता चौहान विशेष रूप से शामिल होगी। पूरे कार्यक्रम में जबलपुर बैण्ड पार्टी की प्रस्तुति आकर्षक रहेगी। इस कार्यक्रम में दुर्ग शहर के विभिन्न वार्डों से दस हजार महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में समस्त प्रमुख नेतागण व समाज सेवी भी शामिल होंगे।

निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि गरबा का मुख्य उद्देश्य देवी दुर्गा की आराधना करना है। इस नृत्य के द्वारा देवी की गर्भित उर्जा और शक्ति को प्रकट किया जाता है गरबा के गोलाकार रुप को ब्रम्हाण्ड के निरन्तर चक्र का प्रतीक माना गया है। माँ दुर्गे की कृपा और उनका आशीर्वाद पूरे शहरवासियों पर बना रहे इसलिए यह आयोजन किया जा रहा है। गरबा नृत्य देवी दुर्गा की शक्ति और दिव्यता का सम्मान करता है।

महापौर बाकलीवाल ने आगे कहा कि गरबा उत्सव में देवी दुर्गा की स्तुति में गाये जाने वाले भक्ति गीतों का समावेश किया गया है यह नृत्य उन भक्तो की आस्था और भक्ति का प्रतिनिधित्व करता है जो देवी से जीवन में प्रकाश और उर्जा की कामना करते हैं। गरबा नृत्य के बिना नवरात्रि पर्व की संपूर्णता अधूरी है। गरबा नृत्य एकता और प्रेम का संदेश फैलाते हैं। भारत में हर प्रदेश में गरबा खेलने की परंपरा है। ये नृत्य समाज को एक साथ लाते हैं जिससे सामाजिक संबंध मजबूत होता है।

गरबा उत्सव के लिए निगम महापौर धीरज बाकलीवाल व उनकी टीम के द्वारा जोरदार तैयारी की जा रही है। निगम महापौर धीरज बाकलीवाल धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के महत्व को निरन्तर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। हरितालिका पर्व पर तीज मिलन उत्सव का पिछले माह शानदार आयोजन किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button