ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

सीवरेज सफाई के लिए निगम का बड़ा कदम, जेटिंग मशीन खरीदने की तैयारी

भिलाईनगर। महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अनुपस्थिति में वरिष्ठ एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू के अध्यक्षता में आहुत की गई। परिषद के समक्ष 06 प्रस्ताव विचारार्थ रखे गये। जिसमें प्रमुख रूप से निगम क्षेत्र में मटेरियल रिकवरी सेंटर निर्माण का कार्य किया जायेगा। जो ब्लाक वेस्ट जनरेटर यानि बल्क में जो कचरा एकत्रित होगा, उसको मशीन के माध्यम से सेग्रीगेट किया जाएगा। सेग्रीगेशन के पश्चात आवश्यकतानुसार कचरे का रिसाईकिलिंग खाद बनाने का कार्य एवं अन्य कार्य आसानी से किये जा सकेगें।

निगम क्षेत्र में सिवरेज सफाई के लिए ट्रक माउंटेड सक्शन कम जेटिंग मशीन लागत राशि 104.70 लाख शासन द्वारा निर्धारित क्रय पद्विति के अनुसार क्रय किये जायेगे। जिससे सीवरेज की सफाई में और गति आ जायेगा। एस.एल.आर.एम. सेंटर में कचरों के पृथकीकरण तथा गीले कचरें से खाद तैयार किये जाने के संबंध में निगम क्षेत्र में स्थित 09 एस.एल.आर.एम. सेंटर में पंजीकृत महिला स्व-सहायता समूह के स्वच्छता दीदियो के माध्यम से कराये जाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।

वार्ड 04 नेहरू नगर मिनी माता उद्यान के पास सामुदायिक भवन का स्थल परिवर्तन कर व्यावसायिक परिसर नेहरू नगर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के संबंध में आए प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। जोन-03 सीवर लाईन चेंबर निर्माण कार्य एवं सीवर, संपवेल, सीवेज पंपींग मुख्य लाईन तथा ट्रांसफार्मर, पम्प इत्यादि निर्माण कार्य हेतु आए प्रस्ताव को निगोशियेशन आमंत्रित करने की अनुशंसा की गई।
महापौर परिषद की बैठक में संदीप निरंकारी, सीजू एन्थोनी, साकेत चंद्राकर, एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, केशव चैबे, चन्द्रशेखर गवई, मालती ठाकुर, लालचंद वर्मा, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, निगम सचिव नरेन्द्र कुमार बंजारे, जोन आयुक्त सतीश यादव, अभियंता अखिलेश चंद्राकर, अरविंद शर्मा, रवि सिन्हा, विनिता वर्मा, अर्पित बंजारे, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, सहायक अधीक्षक राजेश पालवे आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button