ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
धमतरी

जवानों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 15 घायल

धमतरी । जिले के एनएच-30 में पुलिस जवानों से भरी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में 15 जवान घायल हो गये है जिनमें दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। वहीं दो जवानों की  हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज धमतरी जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के संबलपुर की यह घटना बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 20 जवान को लेकर एक बस  रायपुर से सुकमा जा रहे थे। इस दौरान अर्जुनी थाना क्षेत्र के संबलपुर के पास नेशनल हाईवे में सामने से आ रही ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई।  बताया जाता है कि बस चालक ने अपने सामने जा रही एक ट्रक को ओव्हरटेक किया जिसके चलते सामने से आ रही दूसरी ट्रक से जोरदार भिडं़त हो गई।

हादसे में 15 जवान घायल हो गये है जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद मौके पर तत्काल सुकमा पुलिस पहुंची और घायलों को उपचार को लिए धमतरी के जिला अस्पताल भिजवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button