ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
राजनांदगांव

राजनांदगांव निगम में फंड की कमी, आयुक्त कुलबीर पर आर्थिक नुकसान का आरोप

राजनांदगांव| राजनांदगांव के वरिष्ठ पार्षद कुलबीर सिंह छाबड़ा ने नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता को पत्र लिखकर निगम में हुए नियम विरुद्ध कार्यों के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम को धार्मिक कथा के लिए बिना किराया शुल्क की रसीद कटाए 02 से 08 अगस्त तक दिया गया, जिससे निगम को गंभीर आर्थिक नुकसान हुआ है।

छाबड़ा के अनुसार, पूरे आडिटोरियम का उपयोग होने के बावजूद केवल 23,275 रुपए का किराया दिखाया गया है, जबकि वास्तविक राशि तीन से तीन लाख पचास हजार के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नगर निगम के नियमों के अनुसार किसी भी भवन का किराया स्थानीय नागरिकों को निर्धारित शुल्क के अनुसार देना होता है, लेकिन इस मामले में आयुक्त ने विशेष व्यक्तियों को लाभ पहुँचाया है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 30 अक्टूबर तक उनकी आपत्ति का समाधान नहीं हुआ, तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। छाबड़ा ने मुख्य सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव, और संचालक को भी इस संबंध में पत्र भेजकर शिकायत की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button