ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

भिलाई पावर हाउस फल मंडी में भीषण आग, दो दुकानें जलकर खाक

भिलाई | भिलाई में पावर हाउस फल मार्केट में गुरुवार रात 8 बजे आग लग गई। जिससे दो फल दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बिजली खंभे में शॉर्ट सर्किट वजह बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आग लगने पर पहले बुझाने में व्यापारी जुट गए। सीज फायर एक्सटेंशन का भी इस्तेमाल किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फिर एक घंटे बाद दुर्ग से दमकल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ की टीम ने एक दमकल गाड़ी पानी का उपयोग कर करीब एक घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों का कहना है कि, आग अधिक नहीं फैली, इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया। क्योंकि कुछ दूरी पर बड़े पटाखा व्यापारी की दुकान है।

एक साल पहले भी लगी थी आग

एक साल पहले भी पावर हाउस फल मंडी और उसके आसपास आग लग चुकी है। उसमें भी पूरी की पूरी दुकानें जलकर राख हो गई थी। इसके बाद भी दुकान संचालक ऐसी अनहोनी से बचने के लिए अलर्ट नहीं है।

दिवाली में सजती हैं पटाखे की दुकानें

जिस जगह पर आग लगी है, वहां पटाखे की एक थोक दुकान है। इतना ही नहीं दिवाली से पहले यहां पटाखे की बड़ी मार्केट लगती है। जहां 50 से अधिक पटाखा की दुकानें लगती है। बताया जा रहा है कि, यदि आग और बढ़ती तो पटाखा दुकान तक भी पहुंच सकती थी।

देर से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी

व्यापारियों ने बताया कि, आग लगने की घटना रात करीब 8 बजे हुई। उन्होंने आग लगते ही पुलिस को इसकी सूचना दी। उसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए पहुंची, लेकिन उसे यहां पहुंचने में लगभग एक घंटे का समय लगा। तब तक पूरी की पूरी दुकान जलकर राख हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button