ब्रेकिंग
दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.65 क... हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व चोरी का सामान बरामद अवैध संबंध के शक में पत्नी की हंसिया से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार पीछा कर युवती से छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज
रायपुर

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी से एक सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है. रायपुर के आमापारा इलाके के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक नाबालिग से दोस्ती की, प्रेम संबंध बनाया और फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 2 लाख से अधिक के गहने वसूल लिये. पीड़िता ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के आमापारा इलाके के उड़िया बस्ती के निवासी विष्णु सोनी नगर निगम सफाई ठेका का सुपरवाइजर पद पर कार्यरत है. आरोपी ने पहले पीड़िता से इंस्टाग्राम में दोस्ती की. दोनों के बीच बातें होने लगी और फिर आरोपी ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर दैहिक शोषण किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को अपना असली रंग दिखाया.

उसने पीड़िता को उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 2 लाख रुपये से अधिक के गहने वसूल लिये और लगातार ब्लैकमेल करता रहा. पीड़िता ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button