ब्रेकिंग
भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
भिलाई

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे। रोजगार मेला देशभर में 40 जगहों पर आयोजित किया गया , इसी कड़ी में आज भिलाई अंतर्गत कला मंदिर सिविक सेंटर में भारतीय डाक विभाग द्वारा वीडियो कॉन्फेंसिंग आयोजित किया गया|

जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, अध्यक्षता दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव विशेष अतिथि के रूप में ,मुख्य पोस्टमास्टर जनरल छत्तीसगढ़ परिषद रायपुर वीणा आर श्रीनिवास, मुख्य अधीक्षक डाकघर दुर्ग बी एल जांगड़े, निदेशक डाक हेडक्वार्टर रायपुर छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार मिस्त्री , कार्यपालिक निदेशक मानव संसाधन विभाग भिलाई इस्पात संयंत्र पवन कुमार  की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरण किया गया| जिसमें राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय जैसे विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में भर्ती हुए लोग शामिल हुए|

*इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और अनंत बधाई प्रेषित की। यह रोजगार मेला युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो देश के विकास और उन्नति में योगदान देगा।*

*युवाओं को दी शुभकामनाएं*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, “इस उत्सवी माहौल में, आज इस पावन दिन पर, रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भारत सरकार में देश के लाखों युवाओं को स्थायी सरकारी नौकरी देने का सिलसिला जारी है। भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।”
पीएम मोदी ने हरियाणा के रंगरूटों को विशेष रूप से बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा, “हरियाणा में हमारी सरकार की एक विशेष पहचान है। वहां की सरकार नौकरियां तो देती है, लेकिन बिना खर्चे और बिना पर्ची के देती है। आज मैं हरियाणा सरकार में नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को विशेष रूप से बधाई देता हूं।

*दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने विभिन्न क्षेत्रों में चयनित अभ्यर्थियों को दीपावली और राज्योत्सव की बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि आप सबके सहयोग से विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाएंगें। उन्होंने कहा कि आपकी जहां भी पदस्थापना हो वहां अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर से बेहतर तरीके से करें। ताकि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं है उनको अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करे।*
*साथ ही कौशल विकास के माध्यम से देश व प्रदेश में सरकार रोजगार उपलब्ध करा रही है और लोगों के वन में खुशियां लाने का काम कर रही है।*

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने सभी चयनित युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया

*नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थी निधि* सुश्री ने कहा दीपावली के पहले नियुक्ति पत्र मिलने से हमारे वन में त्यौहारों की खुशियां दोगुनी हो गई है
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं | इस अवसर पर बड़ी संख्या में नियुक्ति पाने वाले अभियार्थी व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button