ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

दुर्ग में दिवाली की रात पड़ोसी की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिवाली की रात एक दर्दनाक घटना घटी। यहां एक युवक की पड़ोसियों ने हत्या कर दी, क्योंकि वह पड़ोस की महिला को टोनही बुलाता था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

मोहन नगर थाना प्रभारी मोनिका पाण्डेय ने बताया कि मामला थाना अंतर्गत उरला क्षेत्र का है। बीते बुधवार देर रात वहां राजपूत और मानिकपुरी दो पड़ोसियों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गाली गलौच से होते हुए हाथापाई तक पहुंच गया।

भूपेंद्र सिंह राजपूत पिता रिषी सिंह राजपूत (50 साल) टंगिया लेकर पड़ोसी को मारने दौड़ा, जिसके बाद खेलदास मानिकपुरी, छम्मन दास मानिकपुरी और सतोषी बाई मानिकपुरी ने भी लाठी डंडा और टंगिया लेकर मारने दौड़े। पुलिस ने सभी संदेहियों को हिरासत में ले लिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।

सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button