ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
बिलासपुर

छत्तीसगढ़: गर्लफ्रेंड से मिलने गए बॉयफ्रेंड की जंगल में हत्या

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी जंगल स्थित गोठान के पास रविवार सुबह एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश की शिनाख्त कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस बीच 6 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई, तो उन्होंने प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की बात स्वीकार की।

पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो पता चला कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया था, तभी से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ायी। संदिग्धों से पूछताछ में पता चला कि युवक का प्रेम प्रसंग युवती के साथ चल रहा था। वो जब अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, उसी दौरान युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और फिर अपहरण कर लिया।

मृतक को आरोपी अपने साथ लेकर चिल्हाटी के जंगल में ले गये और फिर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। टीकाराम शनिवार को अपने दोस्त के साथ जांजगीर-चांपा के डिगोरा गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। मुलाकात के दौरान युवती के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई।

बीच-बचाव कर रहे टीकाराम के दोस्त को भी बुरी तरह पीटा गया है, लेकिन वो किसी तरह मौके से भाग निकला और अपनी जान बचाई। पुलिस फिलहाल युवती के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को डेड बॉडी से कुछ दूर पर एक बाइक और एक मोबाइल मिला था। बाइक के नंबर के आधार पर पता चला कि शव टीकाराम है और मौके से मिला फोन किसी दीपक का है।

​​​​​​टीकाराम के परिवार से पूछताछ की गई तो मालूम पड़ा कि शनिवार दोपहर बारह बजे के करीब बड़े भाई की बाइक लेकर वो अपनी प्रेमिका से मिलने निकला था। इस दौरान टीकाराम के साथ उसका दोस्त दीपक वर्मा भी था। इसके बाद पुलिस ने दीपक को पकड़ा। दीपक ने बताया कि बेटी से टीकाराम को मिलते देख युवती के पिता ने अन्य परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। सभी ने मिलकर टीकाराम की पिटाई शुरू कर दी।

बीच-बचाव करने पर उसे भी पीटा। लेकिन किसी तरह हमलावरों से जान बचाकर वो भाग निकला। इस दौरान उसका मोबाइल रास्ते में गिर गया था। पुलिस ने दीपक के बयान पर युवती के पिता सहित अन्य परिजनों को हिरासत में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button