ब्रेकिंग
दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.65 क... हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व चोरी का सामान बरामद अवैध संबंध के शक में पत्नी की हंसिया से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार पीछा कर युवती से छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज
दुर्ग

भिलाई में पत्नी के थाने जाने पर पति ने लगा ली फांसी

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा कि पति पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी इसकी शिकायत करने थाने चली गई। इधर पति ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान हीरालाल साहू पिता दशरथ साहू (40 साल) के रूप में हुई है। वो घासीदास नगर बॉम्बे आवास में रहता था। हीरालाल का एक बेटा और बेटी है। हीरालाल मकान बनाने का ठेका लेने का काम करता था। हीरालाल और उसकी पत्नी आए दिन झगड़ा होते थे। दोनों के बीच तलाक की स्थिति आ गई थी।

पत्नी बार-बार तलाक मांग रही थी, लेकिन हीरालाल उसे तलाक नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार दोपहर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। दोपहर 12.30 बजे के करीब पत्नी हीरालाल की शिकायत करने की बात कहकर थाने जाने निकली। वो थाने पहुंची भी नहीं थी कि उसका लड़का दौड़ता हुआ पहुंचा और बोला की पापा ने फांसी लगा ली है। जब पत्नी घर पहुंची तो देखा कि हीरालाल कमरे के अंदर फंदे पर झूल रहा है।

घटना की सूचना पर जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों के सामने कमरे का दरवाजा तोड़ा और उसके बाद हीरालाल को फंदे से नीचे उतारा। उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

पत्नी ने पुलिस को बताया कि वो अपने पति से तलाक चाह रही थी, लेकिन वो तलाक नहीं दे रहा था। पिछले कुछ दिनों से हीरालाल उससे कह रहा था कि वो उसे एक लाख रुपए देगी तो वो उसे तलाक दे देगा। पत्नी के पास पैसा ना होने से वो पैसा देने से मना कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच सोमवार को झगड़ा हुआ। अंत में तंग आकर वो शिकायत करने थाने जाने निकली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button