ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
रायपुर

भूपेश बघेल ने सुनील सोनी को दिया करारा जवाब, रायपुर दक्षिण की सियासत में उबाल

रायपुर – छत्तीसगढ़ में रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर बीजेपी-कांग्रेस दोनों ने कमर कस ली है, दोनों चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है. वहीं दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर जमकर निशाना भी साध रहे है. इसी बीच प्रचार पर निकले बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी के खिलाफ जनता का गुस्सा फूटा है. सुनील सोनी भाठागांव क्षेत्र में प्रचार करने निकले थे, यहां लोग चारागाह की 67 एकड़ जमीन पर हुए कब्जे को लेकर नाराज थे. लोगो ने कहा कि आपकी सरकार रहने के बाद भी हमारी नहीं सुनी गई.

भूपेश बघेल ने X पर पोस्ट कर सुनील सोनी पर साधा निशाना

 

वहीं बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी लोगों को शांत कराते रहे लेकिन जनता नाराजगी जाहिर कर विरोध करती रही. सोमवार दोपहर की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भूपेश बघेल ने भी इसे शेयर कर लिखा है कि ‘रायपुर दक्षिण की जनता ने तो भाजपा के निष्क्रिय प्रत्याशी को पानी पिला दिया’.

कांग्रेस ने आकाश शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा

आकाश शर्मा एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित हैं. वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं. वे 2014 से 2020 तक एन.एस.यू.आई छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रहे, और 2018 में वे एन.एस.यू.आई के राष्ट्रीय सचिव भी बने थे.

जानिए रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट का इतिहास

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट BJP का गढ़ मानी जाती है. रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल लगातार आठ बार इस सीट से विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं. वहीं, साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सबसे बड़ी जीत हासिल की थी.

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट साल 2008 में परिसीमन के दौरान अस्तित्व में आई थी. इससे पहले 2008 तक रायपुर में सिर्फ दो विधानसभा सीट होती थी. इनमें रायपुर टाउन और रायपुर ग्रामीण शामिल थी. साल 2008 में रायपुर ग्रामीण, रायपुर सिटी वेस्ट, रायपुर सिटी नॉर्थ और रायपुर सिटी साउथ चार विधानसभा सीट बनी. साल 2008 चुनाव में इस सीट पर BJP ने जीत हासिल की. इसके बाद 2013, 2018 और 2023 में भी ये सीट BJP के ही खाते में रही.

जातीय समीकरण

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जातीय समीकरण की बात करें तो यहां पर सामान्य वर्ग के वोटर्स निर्याणक भूमिका में हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button