ब्रेकिंग
दल्लीराजहरा में मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति शिविर, विद्यार्थियों को बाल अधिकार और महिला सुरक्षा की ... छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न.
दुर्ग

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने किया नये बस स्टैंड का निरीक्षण,अव्यस्थित खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

दुर्ग/ नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शुक्रवार को शहर के नये बस स्टैंड सहित आसपास के क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड के मुख्य मार्ग एव निगम पीछे मार्ग पर अव्यस्थित खड़ी बसों व वाहनों पर भी कार्रवाई को कहा।कार्रवाही की बात सुनते ही बस स्टैंड में हड़कम मच गया. वाहन चालक वाहनों को हटाते दिखे।

उन्होंने बस स्टैंड में खड़े बेतरतीब वाहनों को हटाने के निर्देश दिए साथ ही दुकानों के सामने खादी वाहनों को भी सही तरीके से लगाने के दुकानदारों को निर्देशित किया,आयुक्त ने बस स्टैंड में होटल,पान ठेले व अन्य दुकानदार द्वारा लगाए जा रहे पिकअप वाहनों को भी हटाने के सख्त निर्देश दिए साथ ही कपड़ा दुकान के सामने खड़े करने वाले वाहन को भी हटाने को कहा इस दौरान उन्होंने बस के कंडक्टरों एजेंटो को भी हिदायत देते हुए|

बसों को सही तरीके से लगाने के भी निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि बस स्टेंण्ड पर लोगों को असुविधाएं न हों।आयुक्त ने अधिकारियों के साथ न्यू बस स्टेंण्ड का जायजा लेते हुए |

नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत नये बस स्टैंड की व्याप्त अव्यवस्थाओं को सुधारने सुबह आयुक्त सुमित अग्रवाल ने यातायात डीएसपी सतीश ठाकुर, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,बाजार अधिकारी थानसिंह यादव सहित अमला के साथ नये बस स्टैंड का निरीक्षण किया और समस्याओं को देखा।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने मौके पर निगम अधिकारियों को नये बस स्टैंड की समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि सड़क किनारे सीमा से अधिक क्षेत्र में पोस्टर व साइन बोर्ड को जब्त करें।

आयुक्त द्वारा रैन बसेरा भवन का भी मुआयना अधिकारियों के साथ किया। वहाँ रहने वाले लोगों से बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी भी ली।पूरे नये बस स्टैंड को साफ सुधरा रखने कहा गया. लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है।

बस स्टैंड में बेतरतीब खड़ी बसों को बस मालिकों से हटाने के लिए कहा गया।उन्होंने कार्रवाही के दौरान कहा कि बस खड़ी कर बसों की धुलाई कर बस स्टैंड में गंदगी न फैलाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button