दुर्ग
नही रहे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता योगेंद्र साहू

दुर्ग | राजीव नगर वार्ड 2 की पार्षद चमेली साहू की पति व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व केजू मिल नया पारा निवासी योगेंद्र नाथ साहू का आज सुबह हृदयाघात होने के कारण (55 वर्ष) आकस्मिक निधन हो गया |



वे अपने वार्ड में लगातार जनता के सेवा में समर्पित थे तथा भाजपा में लंबे समय से एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थे।



अंतिम संस्कार आज 9 नवंबर शनिवार को दोपहर 12 बजे उनके केजू मिल दैहान चौक के पास नया पारा निवास से निकलकर शिवनाथ नदी मुक्ति धाम में किया जाएगा।
