ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
कांकेर

भालू अटैक: छत्तीसगढ़ के बाजार में युवक की मौत, दहशत में लोग

कांकेर | छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भालू शहर में घुस गया। ICICI बैंक के सामने भालू ने अचानक एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि हमले में युवक बाल-बाल बच गया, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है। मामला कांकेर थाना क्षेत्र का है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सड़क से करीब 10 मीटर की दूरी पर एक युवक खड़ा है। पीछे से भालू तेजी से दौड़ते हुए आता है। अचानक झपट्टा मारता है, लेकिन वह युवक को घायल नहीं कर पाता। युवक के आवाज करते ही भालू भाग जाता है।

हमेशा डर का माहौल बना रहता है

हमले का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमारे इलाके में भालुओं का आतंक जारी है। कभी भी शहरी इलाके में आ जाते हैं। सड़कों पर घूमते देखे जाते हैं। हमेशा डर का माहौल बना रहता है।

अलर्ट मोड पर आया वन विभाग

स्थानीय लोगों का कहना है कि भोजन की तलाश में जानवर लगातार शहरी इलाकों का रुख कर रहे हैं। इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। प्रशासन और वन विभाग से इस समस्या का जल्द समाधान निकालने की मांग किए हैं। वहीं सूचना के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है। लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

इसके पहले कोर्ट परिसर में घुसा था भालू

वहीं 6 नवंबर को कांकेर शहर के बीचों-बीच बने जिला न्यायालय परिसर में एक भालू घुस आया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। सरकारी वकील के दफ्तर के पीछे झाड़ियों में छुपकर सो रहा था। कोर्ट परिसर में शोरगुल के बीच भालू भाग गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button