ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
देश

चक्रवाती तूफान फेंगाल की चेतावनी: 2 दिसंबर तक भारी बारिश और 55-60 किमी प्रति घंटा तेज हवाएं

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात ‘फेंगल’ ने भारत की ओर रुख किया है और अगले दो दिनों में तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और श्रीलंका के तट को छोड़ते हुए तमिलनाडु के तटों पर पहुंचेगा।

मौसम विभाग ने 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक इन क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है। चक्रवात के प्रभाव से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिसकी गति 55-60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

विभाग ने बताया कि चक्रवात का लैंडफॉल 29 नवंबर के आस-पास हो सकता है, जिससे तटीय जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात फेंगल का असर 28 से 30 नवंबर के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी में महसूस होगा, जहां कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। लैंडफॉल के समय हवाओं की गति 55-60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। डीप डिप्रेशन 10 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और यह श्रीलंका के तट को छोड़ते हुए तमिलनाडु के तटों से गुजरेगा।

इस दौरान, रामनाथपुरम और मईलाडुदुरै जैसे क्षेत्रों में औसतन 10 सेमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। चेन्नई में हालांकि दिन में बारिश नहीं हुई, लेकिन समुद्र की लहरों का वेग बढ़ गया। चक्रवात के कारण तटीय जिलों में फसलें डूबने लगी हैं, खासकर तिरुवारूर, मईलाडुदुरै और नागपट्टिनम में।

सरकार ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को कडलूर, नागपट्टिनम और चेन्नई सहित अन्य प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात कर दिया है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात फेंगल के मद्देनजर तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है, और इसके प्रभाव से भारी बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button