ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़

शिक्षक ने 4 छात्रों को पीटा, सवालों का जवाब नहीं देने पर दी सजा, छात्रों के पैरों पर चोट के निशान

बलरामपुर | छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक शिक्षक ने 4 छात्रों की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि, सवालों के जवाब याद न कर पाने की वजह से उन्हें यह सजा दी गई। घटना रघुनाथनगर इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षक पीयूष वर्मा ने 7वीं कक्षा के छात्र से प्रश्न पूछे, लेकिन उत्तर नहीं दे सका। इसलिए डंडे से उसको पीटा गया। उसके परिजनों ने बताया कि, पिटाई के कारण उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान दिख रहे हैं। बच्चा स्कूल जाने से भी डर रहा है।

परिजनों ने अधिकारियों से की शिकायत

घटना के बाद छात्र के पिता ने प्राचार्य, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के पास शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, परिजनों और समाज ने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी

स्वामी आत्मानंद स्कूल रघुनाथनगर के प्रिंसिपल महेश कुमार प्रजापति का कहना है कि, शिक्षकों को इस तरह बच्चों के साथ व्यवहार करना सही नहीं है। मैं इस घटना की निंदा करता हूं। मैंने चेतावनी भी दी थी, इस तरह की कृत्य न करें। शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

शिक्षक ने मांगी माफी

इस मामले में पिटाई करने वाले शिक्षक पीयूष वर्मा का कहना है कि, बच्चों को पिछले 5-6 महीने पहले कुछ सवाल दिया था। लेकिन उसका जवाब मांगा गया, तो बच्चे नहीं बता पाए। मैंने अपना बच्चा समझकर पिटाई की थी। कोई पर्सनल ईशू नहीं थी। मैं परिवार और टीचर एसोसिएशन से माफी मांगता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button