ब्रेकिंग
कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका
भिलाई

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 1260 नशीली गोलियों के साथ आरोपी गिरफ्तार

भिलाई | जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु, पुलिस अधीक्षक महोदय  जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के द्वारा नशे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुये थे, तथा कार्यवाही हेतु ए.एन.टी.एस. टीम गठित किया गया था।

जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  सुखनंदन राठौर (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम)  हेम प्रकाश नायक एवं नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर  सत्यप्रकाश तिवारी (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में प्रभारी ए.सी.सी.यू निरीक्षक तापेश नेताम, एवं थाना प्रभारी भिलाई नगर निरीक्षक प्रशांत मिश्रा के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुये पूर्व के आदतन नशे के कारोबारियों पर निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को विशेष सूत्रों से पता चला कि आयकर भवन सेक्टर 6 भिलाई के पास एक व्यक्ति नशीली टेबलेट एवं कैप्सूल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है कि सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति को पकडा गया।

आगे पूछताछ में अपना नाम बी पवन कल्याण बताया कार्यवाही के दौरान तलाशी करने पर पकड़े गये व्यक्ति के पास से Alprazolam टेबलेट 1260 नग कीमती तकरीबन 4480/- रूपये को बरामद कर जप्त किया गया मौके पर विधिवत कार्यवाही की गई अग्रिम कार्यवाही थाना भिलाई नगर से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में सउनि नरेन्द्र सिंह राजपूत, आर. जी रवि, बालमुकुन्द साहू, तिलेश्वर राठौर, नरेन्द्र सहारे एवं थाना भिलाई नगर से सउनि राजेश तिवारी की उल्लेखनीय भूमिका रही।

आरोपी:-

  1. बी. पवन कल्याण पिता बी सदानंदन, उम्र 24 साल, जी केबिन, भिलाई 3, जिला दुर्ग (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button