ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
रायपुर

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा: रायपुर आने से पहले जानें ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार​ फिर पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा करने जा रहे हैं। मंगलवार यानी 24 दिसंबर से शुरू हो रहा यह कथा 30 दिसंबर तक रोजाना दोपहर 1 से 4 बजे के बीच चलेगा। इस दौरान रोज औसतन दो लाख से ज्यादा लोगों की आने की संभावना है।

इस वजह से रायपुर ट्रैफिक पुलिस व प्रशासन ने रोडमैम जारी कर दिया है। पुलिस ने भारी वाहनों की एंट्री बैन करने के साथ ही सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज व भखारा होकर धमतरी जाने वाले सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे अभनपुर रोड का उपयोग करें। अन्यथा कथा सुनने वालों की भीड़ की वजह से वे जाम में फंस सकते हैं।

इस कथा में आने वालों के लिए डेढ़ किलोमीटर की दूरी में 8 पार्किंग बनाई गई है। उनमें एक लाख से ज्यादा गाड़ियां पार्क करने की व्यवस्था की है। जाम न लगे इसलिए कथा स्थल से पार्किंग करीब डेढ़ किलोमीटर रखी गई है।

लोगों ने डेढ़ किमी पैदल चलकर कार्यक्रम में जाना होगा। बता दें कि इससे पहले भी रायपुर के गुढ़ियारी में पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा का वाचन कर चुके हैं।

24 से 30 दिसबंर तक संतोषी नगर से भरेंगाभाठा तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

पुराने धमतरी रोड से भखारा होकर आने वाले भारी वाहनों की एंट्री भी बैन रहेगी।

  • कमल विहार से आने वाली गाड़ियों को पचपेड़ी नाका और अभनपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • भखारा होकर धमतरी जाने वालों से आग्रह किया गया है कि वे अभनपुर रोड का उपयोग करें
  • सेजबहार के आस-पास के गांव वालों से रुट बदलने का आग्रह किया गया है।
  • संतोषी नगर से जाने वाले बालाजी विहार, हाई स्कूल, अविनाश सिटी-1 अनिवाश सिटी-2, जीईसी मैदान, हाउसिंग बोर्ड कालोनी और गोठान में वाहन पार्क करेंगे।
  • ऑटो और ई-रिक्शा को भी पार्किंग तक ही एंट्री मिलेगी। कार्यक्रम स्थल के पास सिर्फ आयोजक, कथा वाचक और वीआईपी की गाड़ियांें को ही एंट्री मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button