ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

भावुक पल :निगम द्वारा कर्मचारियों को दी गई विदाई

दुर्ग। नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर में 4 कर्मचारियो सहायक राजस्व निरीक्षक बद्रीनाथ भीमगज, राजस्व निरीक्षण मन्नू लाल यादव,सफाई कामगार पूर्णिमा,सुधाकर एवं उर्मिला के रिटायरमेंट पर महापौर धीरज बाकलीवाल,

कमिश्नर सुमित अग्रवाल,सभापति राजेश यादव व एमआईसी पार्षदों ने शाल श्रीफल, पुष्पमाला से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विदाई दी।नगर निगम डाटा सेंटर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

महापौर धीरज बाकलीवाल,कमिश्नर सुमित अग्रवाल,सभापति राजेश यादव उपआयुक्त मोहेंद्र साहू,मोहनपुरी गोस्वामी,दिनेश नेताम,गिरीश दीवान,आर.के. बोरकर,संजय मिश्रा एवं अनिल सिंह ने प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट करते हुए|

उनके द्वारा किए गये कार्यो की सराहना की। वहीं नगर निगम के अधिकारियों ने चारो सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्प भेंट की।सेवा निवृत्त होने पर निगम कर्मचारियों ने अपने अनुभवों को साझा किए।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि अपने जीवन का आधा समय आपने निगम प्रशासन को दिया है,आने वाला समय आपका और भी बेहतर हो,निगम परिवार ऐसी कामना करता है, सेवानिवृत्त के बाद कभी भी कोई परेशानी होने पर निगम परिवार सदैव साथ होने का भरोसा उन्हें दिलाया गया।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए।

इस दौरान नगर निगम कर्मचारी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा अनिल सिंह,संजय मिश्रा,शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा,राजू लाल चन्द्राकर,सत्यनारायण शर्मा,रेखा कुर्रे,रुकमणी ठाकुर सहित निगम परिवार मौजुद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button