दुर्ग
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ गीतकार गिरवर दास मानिकपुरी का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गीतकार गिरवर दास मानिकपुरी का निधन आज हो गया।
उनका अंतिम संस्कार कल, 1 जनवरी को बुधवार सुबह 11 बजे, दुर्ग के उरला मुक्ति धाम में किया जाएगा।
उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान रामनगर से उरला मुक्ति धाम के लिए निकलेगी।
गिरवर दास मानिकपुरी रेखा मानिकपुरी के पति और मोहित दास, लोकेश दास, तथा चंद्रप्रभा मानिकपुरी के पिता थे।
उनके निधन पर फिल्म जगत में शोक की लहर है। गिरवर दास मानिकपुरी ने कई फिल्मों के संवाद लिखे,
जिनमें “लैला टिपटॉप”, “छैला अंगूठा छाप” जैसी हिट फिल्मों के संवाद शामिल हैं।
इसके अलावा, उन्होंने कई फिल्मों के लिए गीत भी लिखे थे। गिरवर दास मानिकपुरी की कला और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।














