ब्रेकिंग
जिले में बाल विवाह रोकने की कार्रवाई सफल, 16 वर्षीय बालिका का विवाह रोका गया अपने धर्म रक्षा के प्रति सच्चा सेवक बने,गजेंद्र यादव श्रद्धालुओं से मुलाकात कर जन्मोत्सव की दी बधाई गृह ग्राम दोनर बजरंग चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की खुशहाली की ... एल्युमीनियम फॉयल और पाउडर बनाने वाली कंपनी में विस्फोट,कई कर्मचारी घायल वाहन चालकों के लिए हेलमेट, सीटबेल्ट के उपयोग व लायसेंस एवं बीमा होना जरूरी- न्यायमूर्ति श्री अभय मनो... नागरिकों की शिकायते सुनने टोल फ्री नंबर 1800 233 0788 सेवा में डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन प्याऊ घर की सुविधा मिलने से लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध होता है,स्वयंसेवी संस्थाओं ने हमेशा... रास्ते में मोबाईल छीन कर भागने वाले को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता
दुर्ग

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान/विदाई समारोह

भिलाई | आज दिनांक-03.01.2025 को नियंत्रण कक्ष, भिलाई नगर में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 1-उप निरीक्षक कुमार सिंह सिन्हा, 2-उप निरीक्षक लक्ष्मण कोकिला, 3-सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार देवांगन,

4-प्रधान आरक्षक क्रमांक 1165 नागेश्वर लाल, 5-प्रधान आरक्षक (चालक) 838 प्रदीप कुमार सोनी, 6-प्रधान आरक्षक क्रमांक 678 कृष्णा लाल, 7- प्रधान आरक्षक क्रमांक 1210 महेन्द्र कुमार, 8-प्रधान आरक्षक क्रमांक 1158 दशरथ सिंह, 9-आरक्षक क्रमांक 1379 मोहन सिंह ,

10-आर (ट्रेड) टेंट खलासी 607 अरूण कुमार, 11-हरप्रसाद यादव (फर्रास), 12-महिला आरक्षक क्रमांक 1161 नसीम सुल्ताना, 13-महिला आरक्षक क्रमांक 95 लोचन कुर्रे का सम्मान/विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जितेन्द्र कुमार शुक्ला, भापुसे., पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का पुष्पगुच्छ दिया जाकर सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात् सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने लगभग 35 से 40 वर्ष के सेवा के अपने अनुभव का साझा किये। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को जितेन्द्र कुमार शुक्ला, भापुसे. द्वारा उदबोधन में कहा गया कि आप सभी सेवानिवृत्त हो रहे है,

आपके पुलिस विभाग में पूर्ण क्षमता से इतने वर्षो तक किए गए कार्य के लिए मैं आपकी प्रशंसा करता हूँ और पुलिस विभाग की ओर से हार्दिक अभिनंदन करता हूँ उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने जो अनुभव साझा किए है, और उन्होंने जो बात कही है|

वह पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्वरूप है। हम सभी एक परिवार के रूप में है और जब कभी भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों को हमारी आवष्यकता होगी हम सदैव मदद् के लिए तत्पर रहेगें।  जितेन्द्र कुमार शुक्ला, भापुसे. द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/ कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का शाल एवं फल भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

उक्त कार्यक्रम के दौरान  सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला-दुर्ग,  वेदव्रत सिरमौर अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग,  अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग, सु ऋचा मिश्रा अति.पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला दुर्ग,  चिराग जैन, भापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग,

सत्यप्प्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर,  हरीश पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक छावनी,  संजय पुंढीर उप पुलिस अधीक्षक बालक विरूद्व अपराध शाखा दुर्ग,  चन्द्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग,  एलेक्जेंडर किरो, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला दुर्ग,

विनेाद कुमार मिन्ज, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) जिला दुर्ग,  सदानंद विन्ध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला दुर्ग,  नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक दुर्ग एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी, जिला दुर्ग तथा जिला विशेष शाखा, नियंत्रण कक्ष, आईयूसीएडब्ल्यू तथा रक्षित केन्द्र, दुर्ग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button